{"_id":"672f4d287051f7d778037460","slug":"elementary-education-department-promoted-79-jbt-teachers-kangra-news-c-95-1-ssml1021-153858-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नत किए 79 जेबीटी शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नत किए 79 जेबीटी शिक्षक
Sun, 10 Nov 2024 05:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 10 Nov 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
मौजूदा पे-स्केल के साथ विभिन्न स्कूलों में हेड टीचर के स्थान पर दी नियुक्ति
विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के बाद विभाग ने दिया तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा ने 79 जेबीटी शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन शिक्षकों को मौजूदा पे-स्केल पर टीचर के पद पर नियुक्ति किया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने यह तोहफा विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिशों के बाद लिया है।
प्रारंभिक शिक्षा विभाग कांगड़ा के डिप्टी डायरेक्टर अश्वनी भट्ट ने बताया कि 79 जेबीटी शिक्षकों को हेड टीचर के पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि नियुक्ति के इस आदेश की समीक्षा भी की जा सकती है। उन्होंने सभी प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्य अध्यापक के पद पर नियुक्त हुए इन शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाए। साथ ही उनके कार्यमुक्ति और कार्यभार ग्रहण करने की सूचना तुरंत कार्यालय को भेजी जाए। उन्होंने बताया कि अगर कोई पदोन्नति शिक्षक 10 दिन के भीतर निर्धारित स्कूलों में पदभार को ग्रहण नहीं करता है तो ऐसी पद स्थापना अपने आप ही एक वर्ष के लिए निरस्त मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि जो अध्यापक इस पदोन्नति को नहीं लेना चाहता है तो उससे लिखित रूप में लेकर उसकी सेवा पुस्तिका में चिपकाया जाए।