फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity connection of unregistered camping site to be disconnected.

Kangra News: बिना पंजीकरण के चल रही कैंपिंग साइट का कटेगा बिजली कनेक्शन

Thu, 13 Aug 2026 07:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 13 Aug 2026 07:16 AM IST
विज्ञापन
Electricity connection of unregistered camping site to be disconnected.
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के तहत बिना पंजीकरण लंबे समय से व्यावसायिक गतिविधियां चला रही एक कैंपिंग साइट पर पर्यटन विभाग ने शिकंजा कसा है। विभागीय जांच में नियमों के विपरीत बिना पंजीकरण के ही साइट का संचालन किए जाने का मामला उजागर हुआ है। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पर्यटन विभाग ने बिजली बोर्ड को संबंधित कैंपिंग साइट का बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पर्यटन विभाग से निर्देश मिलने के बाद बिजली बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए कैंपिंग साइट मालिक को 15 दिन का नोटिस थमाया है। नोटिस में निर्धारित अवधि के भीतर पंजीकरण से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समयसीमा में प्रक्रिया पूरी न करने की सूरत में साइट का बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी कांगड़ा विनय धीमान ने बताया कि जांच में कैंपिंग साइट के लंबे समय से बिना पंजीकरण चलने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद बिजली बोर्ड को कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, बिजली बोर्ड मंडल धर्मशाला के अधिशासी अभियंता विकास ठाकुर ने बताया कि पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के आधार पर संबंधित साइट मालिक को 15 दिन का नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed