{"_id":"638b900de19a3e76d928e573","slug":"electricity-connection-cut-due-to-non-payment-kangra-news-sml4297604115","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra: विद्युत उपमंडल आलमपुर में 55 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: विद्युत उपमंडल आलमपुर में 55 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन
Sun, 04 Dec 2022 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:47 AM IST
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन काटे(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विद्युत उपमंडल आलमपुर ने बिजली बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। आलमपुर विद्युत बोर्ड ने बिजली बिल न भरने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं को 29 नवंबर तक बिजली बिल भरने का समय दिया था। 1,402 ऐसे उपभोक्ता थे, जो बार-बार आग्रह करने पर भी बिजली बिल नहीं भर रहे थे।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड आलमपुर के सहायक अभियंता संजय मेहरा ने बताया कि डिफाल्टर उपभोक्ताओं में से अभी तक 125 ने ही बिजली बिलों की अदायगी की है, जबकि 1,277 अभी भी अदायगी नहीं कर रहे हैं। इन 1,277 उपभोक्ताओं में सरकारी स्कूलों के साथ कुछ सरकारी संस्थानों और आईपीएच की 22 स्कीमें शामिल हैं। 55 के कनेक्शन काट दिए गए हैं और शेष के कनेक्शन काटने की प्रक्रिया जारी है। काटे गए कनेक्शनों को दोबारा चालू करने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को 250 रुपये और व्यावसायिक को 500 रुपये अलग से अदायगी करनी होगी।
विज्ञापन