{"_id":"66e59a304c2c75264e0f4464","slug":"electricity-board-retired-employees-association-discussed-demands-and-problems-kangra-news-c-95-1-ssml1022-147206-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने मांगों, समस्याओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने मांगों, समस्याओं पर की चर्चा
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 27 को अंब में होगी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ जिला कांगड़ा की बैठक अध्यक्ष कृष्ण चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान वर्ष 2016 से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वेतनमान की राशि का भुगतान और वेतनमान के बकाया राशि का भुगतान न करने पर रोष प्रकट किया गया।
उन्होंने कहा कि संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 27 सितंबर को ऊना के अंब में आयोजित की जाएगी । इसमें संघर्ष की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में विशेष तौर पर पहुंचे संघ के प्रदेशाध्यक्ष देवराज शर्मा ने कहा कि बिजली बोर्ड को घाटे से उबारने के लिए भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। अधिकारियों की फिजूल खर्ची और गाड़ियों के दुरुपयोग पर भी अंकुश लगाना होगा। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त, एरियर देने और मेडिकल बिलाें के भुगतान की मांग उठाई। इस दौरान संघ के प्रदेश महामंत्री और उपाध्यक्ष विशेष रूप से बैठक में शामिल हुए।