फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity board pensioners disappointed due to non-receipt of arrears

Kangra News: एरियर न मिलने से विद्युत बोर्ड पेंशनर निराश

Thu, 05 Mar 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Electricity board pensioners disappointed due to non-receipt of arrears
नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम इकाई नूरपुर की बैठक वीरवार को बौड़ में इकाई प्रधान मान सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि आने वाला समय पेंशनरों के लिए काफी संघर्षपूर्ण होने वाला है, क्योंकि जिस तरह से महाधिवेशन में जो घोषणाएं की गई थीं, उनको अभी तक बिजली बोर्ड प्रबंधन ने पूरा नहीं किया है। आने वाले समय में इससे लगता है कि कर्मचारी और पेंशनर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि आज दिन तक संशोधित वेतनमानों की बकाया राशि का विद्युत बोर्ड के पेंशनरों को भुगतान नहीं किया गया है, जिसमें पेंशनरों में भारी रोष है।
विज्ञापन

इकाई प्रधान मान सिंह और सचिव अरुण सहोत्रा ने कहा कि दो वर्ष का लंबा अरसा बीत जाने के बाद आज दिन तक मार्च 2024 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी और मेडिकल बिल का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधक वर्ग से इन सभी वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से बिजली संशोधन बिल 2025 संसद में लाने की तैयारी कर रहा है, उसके विरोध में अपने बिजली विभाग सेवानिवृत्ति कर्मचारी स्मार्ट मीटर को लेकर एक मत से विरोध किया। इस अवसर पर हरनाम सिंह, सुभाष, आत्मा राम, हेमराज, तिलक राज, संजय पुन्नी, प्रेम पठानिया, महेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed