फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Electricity board pensioners demanded financial benefits

Kangra News: विद्युत बोर्ड पेंशनरों ने मांगे आर्थिक लाभ

Wed, 08 Oct 2025 01:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity board pensioners demanded financial benefits
डमटाल (कांगड़ा)। विद्युत पेंशनर फोरम गंगथ इकाई की बैठक प्रधान रशपाल सिंह की अध्यक्षता में गंगथ कमेटी हाल में हुई। इसमें 75 वर्ष पूरे कर चुके पेंशनर धर्म दत्त को इकाई के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बैठक में फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन की ओर से जनवरी 2016 से मार्च 2022 तक सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को संशोधित वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। रिवाइज लीव इन केशमेंट, ग्रेच्युटी की पेमेंट नहीं की दी और न ही 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों को बकाया राशि का भुगतान किया गया। उन्होंने मांग उठाई कि विद्युत बोर्ड प्रबंधन वर्ग इन सभी वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी करे, अन्यथा पेंशनरों को सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इसके अलावा फोरम जवाली से चैन सिंह पठानिया, इंदौरा यूनिट सचिव दर्शन सिंह ठाकुर और इकाई सचिव जगदीश चंद, कोषाध्यक्ष कृपाल सिंह राणा ने कहा कि दीपावली त्योहार को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश सरकार शीघ्र महंगाई भत्ते की किस्त जारी करे। बैठक में जिला सलाहकार सदस्य कमल किशोर शर्मा, बलदेव सिंह, सुखदेव सिंह, शिमला देवी, भूरी सिंह, केवल कृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed