फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Elderly man found bleeding on roadside, SDM took him to hospital

Kangra News: लहूलुहान सड़क किनारे मिला बुजुर्ग, एसडीएम ने पहुंचाया अस्पताल

Sat, 20 Jul 2024 04:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 20 Jul 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Elderly man found bleeding on roadside, SDM took him to hospital
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा के निकटवर्ती गांव खबली दोसड़का में सड़क के किनारे लहूलुहान पड़े बुजुर्ग जगदीश चंद निवासी सुनहेत को एसडीएम देहरा ने अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार एसडीएम शिल्पी बेक्टा किसी कार्य से धर्मशाला की ओर जा रही थीं कि खबली दोसड़कां में लोगों का हुजूम देखकर रुक गई। वहां पर उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति को सड़क किनारे पड़ा था। घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उन्होंने उसे तुरंत अपने वाहन में बिठाया और सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। इसकी सूचना शिल्पी बेक्टा ने जगदीश चंद के परिजनों को दी और इसके बाद वह धर्मशाला के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन


शिल्पी बेक्टा ने बताया कि जगदीश चंद के हाथ बाजू और शरीर के अन्य हिस्सों मे गहरी चोटें लगी थीं। व्यक्ति कैसे गिरा था यह तो पता नहीं चला पर उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए मैंने उसे देहरा सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बाद में प्राथमिक उपचार के बाद जगदीश चंद को ने टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed