{"_id":"6ab56b2d232636d53a07cd38","slug":"effective-advocacy-for-pensioners-interests-vishwakarma-kangra-news-c-95-1-kng1046-257572-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों के हितों की प्रभावी पैरवी : विश्वकर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों के हितों की प्रभावी पैरवी : विश्वकर्मा
Fri, 25 Sep 2026 11:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:44 AM IST
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश प्राचार्य एवं निरीक्षण अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि हिमाचल सरकार के मान्यता प्राप्त पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन एवं संयुक्त फ्रंट के राज्य प्रधान आत्मा राम शर्मा पेंशनरों का बेहतर नेतृत्व कर रहें हैं। 21 सितंबर की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ हुई बैठक में उन्होंने पेंशनरों के मामले प्रभावी ढंग से उठाए और मुख्यमंत्री ने आश्वासन भी दिए कि जल्द समस्याएं हल हो जाएंगी।
प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों से सेवानिवृत्त के एरियर का पूरा भुगतान करने और द्वितीय और प्रथम श्रेणी के पद से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को 15 फीसदी एरियर की किस्त अदा करने का एलान कर दिया है।
आत्मा राम शर्मा मुख्यमंत्री से सौहार्दपूर्ण बातचीत के माध्यम से तालमेल बनाकर पेंशनरों के हक रिलीज करवा रहे हैं। दशहरा या दिवाली पर पेंशनरों को कम से आठ प्रतिशत महंगाई राहत दे दी जाए, जबकि पंजाब सरकार ने भी आठ प्रतिशत डीयरनेस रिलीफ की पेंशनरों के लिए घोषणा कर दी है। संवाद