{"_id":"69f0c5435cc9bedfc9018447","slug":"e-service-center-inaugurated-in-jawali-court-kangra-news-c-95-1-kng1004-232125-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जवाली न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जवाली न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का शुभारंभ
Tue, 28 Apr 2026 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रैहन (कांगड़ा)। न्यायिक सेवाओं को डिजिटल और लोगों के लिए सुलभ बनाने की दिशा में जवाली न्यायालय में ई-सेवा केंद्र का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस केंद्र का उद्घाटन प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया ने शिमला से ऑनलाइन किया।
जवाली न्यायालय परिसर में आयोजित सादे समारोह में उद्घाटन पट्टिका का अनावरण सिविल जज शशिकांत शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि ई-सेवा केंद्र न्यायिक प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और तेज बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। ई-सेवा केंद्र से अब अधिवक्ताओं और लोगों को मामलों से जुड़ी जानकारी जैसे केस की वर्तमान स्थिति, अगली तारीख, आदेश (ऑर्डर) और जजमेंट की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।
हार्डकॉपी याचिकाओं की स्कैनिंग, ई-हस्ताक्षर जोड़ने, सीआईएस में अपलोड करने और फाइलिंग नंबर बनाने से लेकर याचिकाओं की ई-फाइलिंग की सुविधा मिलेगी। प्रमाणित प्रतियों और अन्य संबंधित दस्तावेजों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की सुविधा भी मिलेगी।