{"_id":"6a0b7163f60e059de6028593","slug":"e-bus-trials-will-be-conducted-again-on-four-routes-kangra-news-c-95-1-kng1037-235299-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चार रूटों पर दोबारा होंगे ई-बस के ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चार रूटों पर दोबारा होंगे ई-बस के ट्रायल
विज्ञापन
-मार्च में किए ट्रायल के दौरान सामने आईं थीं कमियां
-धर्मशाला के दो, पालमपुर-पठानकोट का एक-एक रूट शामिल
-- -- -- -- -- -
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। धर्मशाला बस डिपो में मार्च में विभिन्न रूटों पर हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की इलेक्ट्रिक बस के ट्रायल में पाई कमियों को दूर करने के लिए निगम मुख्यालय के चार रूटों पर फिर से ट्रायल होंगे। ट्रायल के लिए ई-बस की इसी सप्ताह आने की संंभावना है। इसमें धर्मशाला के दो, पालमपुर का एक और पठानकोट के एक रूट पर ई-बस का ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के दौरान बस की बैटरी क्षमता, पहाड़ी मार्गों पर प्रदर्शन, चार्जिंग व्यवस्था और यात्रियों की सुविधा से जुड़े पहलुओं का परीक्षण होगा।
एचआरटीसी धर्मशाला के मंडलीय प्रबंधक पंकज चड्ढा ने कहा कि प्रदेश में जल्द आने वाली 297 इलेक्ट्रिक बसों के सफल संचालन को देखते हुए ट्रायल को गंभीरता से लिया जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बसों की क्षमता और तकनीकी प्रदर्शन का आकलन करने के बाद ही अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। निगम का उद्देश्य पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाना है।