फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   During Ganesh Visarjan, a person drowned in Baan Ganga was rescued.

Kangra News: गणेश विसर्जन के समय बाण गंगा में बहा व्यक्ति किया रेस्क्यू

Sat, 14 Sep 2024 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 14 Sep 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
During Ganesh Visarjan, a person drowned in Baan Ganga was rescued.
चामुंडा में बचाया युवक
चामुंडा (कांगड़ा)। गणेश चतुर्थी के सातवें दिन श्री चामुंडा नंदीकेश्वर धाम स्थित बाण गंगा में पानी के तेज बहाव में एक युवक बह गया। युवक बिहार का रहने वाला है। युवक का नाम रामू है और वह योल में मिस्त्री का काम करता है। गणेश मूर्ति विसर्जन के समय वह गहरे पानी में जाने लगा कि पैर फिसलने से वह बह गया। यह हादसा बाण गंगा में पुल के समीप हुआ। गनीमत रही कि वहां पर कुछ स्थानीय लोगों के अलावा होम गार्ड के जवान तैनात थे।
विज्ञापन


उन्होंने भारी मशक्कत के बाद युवक को पानी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि गणेश विसर्जन के समय या ऐसे भी कोई श्रद्धालु बाण गंगा में न उतरे। कभी भी जल स्तर बढ़ने से जानी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed