{"_id":"68d9860964f8807d0807a4c6","slug":"due-to-lack-of-transfer-of-land-in-sujanpur-the-construction-work-of-day-boarding-school-got-postponed-again-kangra-news-c-94-1-ssml1011-168293-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सुजानपुर में भूमि हस्तांतरण न होने से डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य फिर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सुजानपुर में भूमि हस्तांतरण न होने से डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य फिर लटका
Mon, 29 Sep 2025 12:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य सरकारी फाइलों में उलझ गया है। निर्माण कार्य शुरू करने में भूमि हस्तांतरण बाधा बना हुआ है।
ऐसे में शिक्षा विभाग को भवन निर्माण कार्य करवाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भवन निर्माण कार्य के लिए तीन बार भूमि सर्वे हो चुका है। शिक्षा विभाग और लोक निर्माण विभाग की टीम की ओर से सबसे पहले घरथोली, दूसरी बार चमियाणा और अब करोट में भूमि को चयनित किया गया है। लेकिन भूमि हस्तानांतरण न होने के कारण भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
ऐसे में आगामी सत्र में भी विद्यार्थियों को स्कूलों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षा विभाग की ओर से पिछले डेढ़ वर्ष में महज नादौन और भोरंज विधानसभा क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू करवाया गया है, लेकिन हमीरपुर और सुजानपुर में अभी तक भूमि संबंधी कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भूमि चयनित होने के बाद भी विभागीय देरी निर्माण कार्य में बाधा बनी हुई है। शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2024-25 में एक साथ स्कूलों का निर्माण करने की घोषणा की गई थी, लेकिन शैक्षणिक सत्र के समाप्त होने के बाद भी एक भी स्कूल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
ऐसे में आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पुन: स्कूलों के निर्माण कार्य को लेकर कागजी कार्रवाई शुरू होगी। उन्होंने शिक्षा विभाग से शीघ्र स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
कोट्स
सुजानपुर में भूमि हस्तांतरण के चलते निर्माण कार्य में देरी हो रही है। निर्माण कार्य के संबंध में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। बड़सर में शिलान्यास प्रक्रिया रुकी हुई है, जबकि नादौन और भोरंज में निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
-डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग, हमीरपुर
-- --
सुजानपुर में डे बोर्डिंग स्कूल के लिए करोट में भूमि सर्वे किया गया है। बजट मंजूरी को लेकर कोई भी निर्देश नहीं आए हैं। निर्देश मिलते ही कार्य शुरू करवाया जाएगा।
-विजय धीमान, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर