फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Due to four lane traffic, farmers got angry, blocked NH in Shahpur.

Kangra News: फोरलेन की जद में आई कूहल, भड़के किसान, शाहपुर में एनएच किया जाम

Sat, 08 Feb 2025 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Feb 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Due to four lane traffic, farmers got angry, blocked NH in Shahpur.
शाहपुर से निकलने वाली खोली-पैंदली कूहल को लेकर प्रदर्शन करते हुए लोगों को समझाते हुए प्रशासनिक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर (कांगड़ा)। क्षेत्र की 2790 कनाल भूमि को सिंचित करने वाली खोली-पैंदली कूहल पठानकोट-मंडी फोरलेन के निर्माण की जद में आ गई है। अब इस कूहल का निर्माण दिशा बदल कर किया जा रहा है। इससे किसान भड़क गए हैं।
शुक्रवार को किसानों ने सड़क पर उतर कर नेशनल हाईवे (एनएच) जाम कर दिया। किसानों का कहना है कि शाहपुर बाजार से होकर गुजरने वाली पुरानी कूहल की जगह नई कूहल तीन मीटर ऊपर बनाई जा रही है। इतनी ऊंचाई होने के कारण कूहल का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाएगा।  
विज्ञापन

किसानों के हाईवे जाम करने की सूचना मिलने के पांच मिनट बाद ही एसडीएम शाहपुर करतार चंद और फोरलेन निर्माण कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को शांत करवाया। उन्होंने किसानों से को आश्वासन दिया कि नई कूहल से पानी की बहाली सुचारू रूप से की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नई कूहल से किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। किसान उदम सिंह, अमर सिंह, दुनी चंद, विनोद कुमार, काशीराम, रघुवीर सिंह, राज सिंह, सुभाष चंद, श्रीधर, सुखचैन सिंह, वीर सिंह, रविंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, अमर सिंह, लंबरदार अभिषेक सिंह, चौधरी अजीत, प्रीतम, देवराज और जोगिंदर सिंह आदि ने इस कूहल से क्यारी, डोहब, झुलाड़ और सद्दूं आदि गांवों की 2790 कनाल भूमि की सिंचाई होती है।

उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारी मनमर्जी से फोरलेन निर्माण कर उनको परेशान कर रहे हैं। पुराने स्थान पर ही नई कूहल बनाई जाए। कूहल में पानी की दूसरी पाइपलाइन न बिछाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed