फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Drug peddler Vicky sent to jail for three months

Kangra News: तीन आदतन नशा तस्करों को तीन माह के लिए भेजा जेल

Wed, 10 Jun 2026 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 10 Jun 2026 07:08 AM IST
विज्ञापन
Drug peddler Vicky sent to jail for three months
इंदौरा/डमटाल/बैजनाथ/बीड़ (कांगड़ा)। पुलिस ने तीन आदतन अपराधियों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत निवारक हिरासत (प्रिवेंटिव डिटेंशन) में जेल भेज दिया है। तीनों अपराधी बार-बार जमानत पर छूटने के बाद नशा तस्करी के धंधे में सक्रिय थे। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे का धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई में पुलिस जिला नूरपुर ने दो आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रस्ताव भेजा था। इस पर हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने मुहर लगा दी। इसमें विवेक चौधरी निवासी घार (तहसील जवाली) और जनक राज उर्फ काबुआ निवासी तमोटा (तहसील इंदौरा) शामिल हैं। विवेक चौधरी के खिलाफ जवाली, फतेहपुर और नूरपुर थानों में वर्ष 2019 से 2025 के बीच 6 मामले दर्ज हैं, जबकि जनक राज के खिलाफ थाना इंदौरा में वर्ष 2020 से 2025 के बीच 8 मुकदमे दर्ज पाए गए।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर उपमंडल बैजनाथ के तहत 42 वर्षीय विक्की कुमार उर्फ टैंकू निवासी कोटली को भी तीन माह के लिए निवारक हिरासत में भेजा गया है। विक्की कुमार जमानत पर रिहा होने के बावजूद नशे के अवैध कारोबार में सक्रिय था। पुलिस थाना बीड़ की विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इन आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों और बार-बार अपराध दोहराने की प्रवृत्ति को देखते हुए समाज हित में यह कड़ा कदम उठाया गया है। वहीं, डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी विक्की कुमार को आगामी तीन माह तक जिला कारागार धर्मशाला में निरुद्ध रखा जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed