{"_id":"66bbd65234fd0d3feb0dfca4","slug":"drinking-water-supply-stopped-in-sansarpur-terrace-for-two-days-kangra-news-c-95-1-ssml1008-143255-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: संसारपुर टैरेस में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: संसारपुर टैरेस में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप
Wed, 14 Aug 2024 03:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 14 Aug 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। संसारपुर टैरेस के आसपास के गांवों में दो दिन से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है। रविवार को हुई भारी बारिश से कुओं और पंप हाउस पर लगीं मोटरों में पानी चला गया था। इससे पानी की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। क्षेत्र के लोगों को पेयजल आपूर्ति बाधित रहने से दिक्कतें पेश आ रही हैं।
स्थानीय निवासी राजीव मनकोटिया, रजनी देवी, सुमन बाला, बंदना ठाकुर, नीलम देवी, रेखा देवी, सुषमा देवी और अन्य ने प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम में हर बार पेश आने वाली पानी की समस्या का हल किया जाये। वहीं, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता राकेश कुमार का कहना है कि भारी बारिश से पानी कुओं और पंप पर लगीं मोटरों में घुस गया है। पंप पर लगी मोटरों का भी नुकसान हुआ है। जिस कारण लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अगली बरसात में पानी को रोकने के लिए दीवार लगाकर पानी के बहाव को रोका जाएगा। इसके लिए चार से पांच लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। जैसे ही मौसम साफ होगा, जल्द पानी की सप्लाई को चालू कर दिया जाएगा।