{"_id":"69d409205f5f1f14cc0394bd","slug":"dr-ripan-sood-will-again-take-charge-kangra-news-c-95-1-ssml1021-228199-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डॉ. रिपन सूद फिर संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डॉ. रिपन सूद फिर संभालेंगे कमान
Tue, 07 Apr 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद की भवारना शाखा की वार्षिक आम सभा ज्ञान चंद मेमोरियल एंजल पब्लिक स्कूल भवारना में आयोजित की गई। कार्यकारिणी गठन को लेकर आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. रिपन सूद को अध्यक्ष, दविंद्र पटियाल को सचिव और सतिंदर सूद को कोषाध्यक्ष चुना गया। प्रांत की ओर से बैठक में उपस्थित प्रदीप कुमार सूद प्रांतीय वित्त सचिव, समीर अमिताभ प्रांतीय संस्कार प्रमुख और अधिराज सूद की देखरेख में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर परिषद की विभिन्न गतिविधियों के प्रमुख और संयोजकों की घोषणा भी की गई।
विज्ञापन