{"_id":"68879c8f144b9ced090b5f29","slug":"do-not-show-any-laxity-in-relief-and-rehabilitation-work-during-rainy-season-pathania-kangra-news-c-95-1-kng1005-188248-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात में राहत और पुनर्वास कार्यों में नहीं बरतें कोई कोताही : पठानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात में राहत और पुनर्वास कार्यों में नहीं बरतें कोई कोताही : पठानिया
Tue, 29 Jul 2025 09:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Jul 2025 09:21 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शाहपुर उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बरसात के मौसम में राहत तथा पुनर्वास के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। इस दौरान बारिश से क्षतिग्रस्त संपर्क मार्गों तथा पेयजल स्कीमों को भी त्वरित बहाल करवाएं, ताकि लोगों को असुविधा न झेलनी पड़े।
सोमवार को उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने धर्मशाला शाहपुर में बरसात से हुए नुक्सान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार आम जनमानस के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी के दृष्टिगत राहत मैनुअल में भी कई बदलाव किए गए हैं। इसके उपरांत धर्मशाला में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ सड़क तथा अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शाहपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधा के लिए 95 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित तौर पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शाहपुर विस क्षेत्र के रैत में स्टेडियम निर्माण तथा डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ताकि युवाओं को बेहतर सुविधा मिल सके। इस अवसर पर मुख्य अभियंता विकास सूद, एससी लोक निर्माण विभाग बीएम ठाकुर, अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार शर्मा, रवि भूषण, एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- --