फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dixit left the bottle with the contract and Karnail

कुलदीप ने शिल्पा शिमले वालिए, नीरू चांदनी ने चिट्टा तेरा चोला पर नचाए दर्शक

Thu, 31 Mar 2022 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dixit left the bottle with the contract and Karnail
Dixit left the bottle with the contract and Karnail
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। जिला स्तरीय सलियाणा (पंचरुखी) छिंज मेले
विज्ञापन

की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकारों के नाम रही। इसमें नीरू
चांदनी, करनैल राणा, संजीव दीक्षित और कुलदीप शर्मा ने दर्शकों का मनोरंजन
किया।
मेले की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में वन मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि तो वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विधायक रविंद्र धीमान ने अतिथियों का स्वागत किया। वन मंत्री पठानिया ने कहा कि मेले हमारी धरोहर हैं और इससे भाईचारे को जिंदा रखने की सीख मिलती है। मंच पर आए संजीव दीक्षित ने आ लग जा गले दिलरुबा, बोतल रह गई ठेके, पक्की कणकां, भेंडा तेरियां पर लोगों का मनोरंजन किया।

नीरू चांदनी ने वैष्णव, पता-पता, बूटा-बूटा, करी लैणी शिमले दी शैर, चिट्टा तेरा चोला काला डोरा, लच्छी-लच्छी लोग गलादें तो करनैल राणा, पतणां देया तारुआ, बिंदु-नीलू दो सखियां, कैसा लगा गोरिए, नूरपुर दी खतरेटिये गानों पर लोगों का मन जीत लिया। वहीं मंच पर आए पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा ने मंच पर आते ही सतगुरु वंदना से कार्यक्रम शुरू किया। उन्होंने बड़िया जो तुड़का, शिल्पा शिमले वालिए, ढोला रा ढमाका, रुमतिए, कुल्लू-मनाली लगा मेला, रोहड़ू जाणा मेरी अमिए समेत कई पहाड़ी गानों और नाटियों पर समा बांध दिया। इस मौके पर विधायक रविंद्र धीमान, होली कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम डॉ. अमित गुलेरिया, बीडीओ एवं सह आयुक्त संकल्प गौतम, तहसीलदार सार्थक शर्मा, मंडल अध्यक्ष राम रतन शर्मा, मेला कमेटी अध्यक्ष तहसीलदार पालमपुर सार्थक शर्मा, बीडीओ राजेश्वर भाटिया, भाजपा के मीडिया प्रभारी प्रकाश चंद ,महामंत्री राज वालिया, सचिव जन्म सिंह पठानिया, गदियाड़ा पंचायत की प्रधान सरिता कुमारी, सलियाणा के प्रधान सुरेश कुमार, उपप्रधान संजीव नरेंद्र धीमान, प्रकाश, हेमराज, जीएस कलसी, पूर्व प्रधान, श्रेष्ठा देवी, जिला परिषद सुलक्षणा देवी बीडीसी सदस्य अनुराधा शर्मा , आदर्श सूद, डॉक्टर अश्वनी, दीपक कुमार, केवल कृष्ण शर्मा, संतोष शर्मा सहित समस्त महिला मंडल विभागीय अधिकारी और कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed