फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Discussion on strength of organization and strategy for upcoming elections

Kangra News: अंडर-9 में अभिमन्यु ने विधान को हराकर अगले राउंड में किया प्रवेश

Sun, 10 Nov 2024 06:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 Nov 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Discussion on strength of organization and strategy for upcoming elections
जिला स्तरीय अंडर-9 और मास्टर वेटरन प्र​तियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्याति​थि के साथ ​खिलाड़ी।
अंडर-9 में अभिमन्यु ने विधान को हराकर अगले राउंड में किया प्रवेश
विज्ञापन

धर्मशाला में शुरू हुई दो दिवसीय अंडर-9 और मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में शनिवार को दो दिवसीय अंडर-9 और मास्टर वेटरन जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमपीएल इंडिया प्रबंधक निदेशक रवि महाजन ने किया, जबकि विशिष्ट अतिथि सीसीएफ फोरेस्ट दौलत राम धीमान और संजय उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
पहले दिन के मुकाबले में अंडर-9 लड़कों के एकल मुकाबले में अभिमन्यु भलवाल ने विधान पुरोहित, साहिल चौधरी ने दिव्यांश इंदौरिया, आदर्श ने वरदान पुरोहित, साहिल चौधरी ने दक्ष कपूर और आदर्श ने अद्विक शर्मा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। वहीं, 35 आयु वर्ग के पुरुष एकल मुकाबले में नितिन मित्तल ने कश्मीर ठाकुर, कर्मदीप सिंह ने सन्नी, विक्रांत राणा ने अविनाश शर्मा, गौरव कपूर ने नितिन मित्तल को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पुरुष के 40 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में मनीष राणा ने दीपक शर्मा, अनिल जरियाल ने राजेश, अजय कपूर ने मृदुल भाटिया, बलजीत चौधरी ने त्रिभुवन चौहान, विनोद कुमार ने अंकुर कुमार, हतिंदर सैनी ने नितिन मित्तल, गौरव चड्ढा ने राजीव ठाकुर को हराया। इसके अलावा 45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में सुशांत मोदगिल ने रजनीश शर्मा, विवेक शर्मा ने गोविंद सिंह, मृदुल भाटिया ने दिनेश अटवाल और अनिल जरियाल ने दीपक शर्मा को हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी विशाल मिश्रा, पंकज शर्मा, विक्रम चौधरी, गौरव चड्ढा, संदीप ढींगरा, अनुभव वालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया जाएगा और उसमें जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की तरफ से विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा। सिंगल के एकल मुकाबले में जो पहले चार स्थान पर रहेंगे वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उसी तरह डबल मुकाबले में विजेता तथा उपविजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। मिश्रित मुकाबले में केवल विजेता टीम ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed