फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Discussion on road safety and prevention of transport hazards

Kangra News: सड़क सुरक्षा और परिवहन खतरों से बचाव पर मंथन

Wed, 21 May 2025 07:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 07:43 AM IST
विज्ञापन
Discussion on road safety and prevention of transport hazards
धर्मशाला। सड़क हादसों को रोकने के लिए आम जनमानस को जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। यह बात एडीएम शिल्पी बेक्टा ने मंगलवार को चेलियां में सड़क सुरक्षा और परिवहन से संबंधित खतरों के समाधान पर केंद्रित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों पर यातायात संकेतक (साइन बोर्ड) पर्याप्त मात्रा में लगाए जाएं और दुर्घटना संभावित स्थलों की शिनाख्त कर वहां विशेष संकेत लगाए जाएं, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके। प्रशिक्षण के पहले सत्र में आईआईटी रोपड़ के प्रोफेसर डॉ. सूर्यकांत सहदेव ने ‘अपेक्षाएं और कार्य नियम निर्धारण’ विषय पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

दोपहर सत्र में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्रोफेसर डॉ. अक्षय गुप्ता ने ‘पर्वतीय सड़कों की सुरक्षा डिजाइन और सुरक्षा उपाय’ पर अपने विचार साझा किए। वहीं आईआईटी रुड़की के शोध फेलो डॉ. कालीप्रसन्ना मुदुली ने ‘दुर्घटनाओं की पूर्व रोकथाम और बेहतर सड़क योजना हेतु सुरक्षा संकेतकों के उपयोग’ पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीएमए समन्वयक रॉबिन ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी दो दिनों तक चलेगा, जिसमें सड़क सुरक्षा और परिवहन खतरों के निवारण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed