फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dirty drinking water is being supplied in Ward-4 of Nurpur

Kangra News: नूरपुर के वार्ड-4 में हो रही मटमैले पेजयल की आपूर्ति

Wed, 13 Aug 2025 07:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 13 Aug 2025 07:50 AM IST
विज्ञापन
Dirty drinking water is being supplied in Ward-4 of Nurpur
जसूर (कांगड़ा)। नूरपुर नगर परिषद क्षेत्र में बरसात के मौसम में पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वार्ड-4 के निवासी रवि महाजन, रजनीश, सौरव समेत अन्य ने बताया कि नलों से मटमैला और रेत युक्त पानी आ रहा है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन

नागरिकों ने नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुमार शिबू को पानी का नमूना दिखाकर शिकायत दर्ज करवाई और चेतावनी दी कि स्थिति न सुधरी तो डायरिया, उल्टी और बुखार जैसी बीमारियां फैल सकती हैं।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह ने माना कि बरसात में ऐसी समस्याएं आम हैं। उन्होंने बताया कि पानी की शुद्धता बनाए रखने के लिए ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी का इस्तेमाल किया जा रहा है और लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed