फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dinesh, who has been walking for 290 days to spread the message of de-addiction, has reached Gaggal.

Kangra News: नशा मुक्ति का संदेश लेकर 290 दिन से पैदल चल रहे दिनेश गगल पहुंचे

Mon, 24 Aug 2026 07:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 24 Aug 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Dinesh, who has been walking for 290 days to spread the message of de-addiction, has reached Gaggal.
हाथ में तिरंगा लेकर नशा मुक्ति का संदेश देने पैदल यात्रा निकले दिनेश कुमार। -स्रोत : जागरूक पाठ
गगल (कांगड़ा)। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ने के लिए राष्ट्रव्यापी पैदल यात्रा पर निकले दिनेश कुमार गगल पहुंचे। पिछले 290 दिन से लगातार पैदल चल रहे दिनेश देश के कोने-कोने में जाकर युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन

गगल में स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए दिनेश कुमार ने बताया कि आज का युवा नशे के जाल में फंसकर अपनी दिशा खो रहा है। उनकी इस कठिन यात्रा का एकमात्र संकल्प युवाओं को नशा मुक्त कर विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने बताया कि यह ऐतिहासिक पैदल यात्रा हिमाचल प्रदेश के पवित्र किन्नर कैलाश से शुरू हुई थी। अपनी आगामी योजना साझा करते हुए उन्होंने कहा कि वह श्रीनगर होते हुए तमिलनाडु के रामेश्वरम तक की दूरी पैदल ही तय करेंगे, जहां इस राष्ट्रव्यापी यात्रा का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed