फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Digital X-ray facility started in Civil Hospital, Raihan

Kangra News: नागरिक अस्पताल रैहन शुरू हुई डिजिटल एक्स-रे सुविधा

Tue, 03 Feb 2026 08:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Feb 2026 08:10 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray facility started in Civil Hospital, Raihan
रैहन अस्पताल में मरीज का एक्स-रे करतीं स्वास्थ्य विभाग की विशेषज्ञ। -स्रोत : संस्थान
राजा का तालाब (कांगड़ा)। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नागरिक अस्पताल रैहन में सोमवार से डिजिटल एक्स-रे की सुविधा विधिवत रूप से शुरू हो गई है। स्वास्थ्य सेवाओं में हुए इस विस्तार से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को बड़ी राहत मिली है। अब मरीजों को एक्स-रे करवाने के लिए नूरपुर या फतेहपुर के अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

बीएमओ फतेहपुर डॉ. रिचा मेहरोत्रा ने बताया कि इस डिजिटल एक्स-रे मशीन के शुरू होने से अस्पताल की जांच क्षमता में गुणात्मक सुधार होगा। डिजिटल तकनीक के कई लाभ मरीजों को मिलेंगे। डॉक्टरों को अब बेहतर क्वालिटी की इमेज मिलेगी, जिससे रोगों का सटीक निदान आसान होगा। इसके साथ ही डिजिटल होने के कारण रिपोर्ट तैयार होने में बहुत कम समय लगेगा, जिससे मरीजों का इलाज तुरंत शुरू हो सकेगा। यह सुविधा अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता को नए स्तर पर ले जाएगी।
विज्ञापन

रैहन अस्पताल में इस सुविधा के अभाव के कारण अब तक मरीजों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। अब रैहन सहित आसपास की दर्जनों पंचायतों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही यह आधुनिक स्वास्थ्य लाभ मिलना सुनिश्चित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed