फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dialogue on education quality in Shahpur, primary teachers get tablets

Kangra News: शाहपुर में शिक्षा गुणवत्ता पर संवाद, प्राथमिक शिक्षकों को मिले टैबलेट

Sun, 13 Oct 2024 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 13 Oct 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Dialogue on education quality in Shahpur, primary teachers get tablets
शाहपुर में प्राथमिक ​शिक्षकों को टैबलेट देते उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया। -संवाद
शाहपुर (कांगड़ा)। शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा संवाद और शिक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत शाहपुर में प्राथमिक शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता पर एक संवाद आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में उपमुख्य सचेतक हिमाचल विधानसभा और शाहपुर के विधायक केवल पठानिया ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक पठानिया ने कहा कि सरकार शिक्षा और प्रशासनिक कार्यों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। उन्होंने 229 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किए। इनमें रैत शिक्षा खंड के 165, धर्मशाला शिक्षा खंड के 35 और कोटला शिक्षा खंड के 29 जेबीटी, मुख्य शिक्षकों और केंद्रीय मुख्य शिक्षकों शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस पहल के अंतर्गत जिला कांगड़ा के प्राथमिक शिक्षकों को कुल 2726 टैबलेट दिए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य शिक्षण कार्यों में आधुनिकीकरण को बढ़ावा देना, डिजिटल शैक्षणिक संसाधनों तक पहुंच सुनिश्चित करना और डाटा अपडेट करने जैसे प्रशासनिक कार्यों को सरल बनाना है। इन टैबलेट्स का उपयोग करते हुए शिक्षक ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रमों में भाग लेकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केवल पठानिया ने बताया कि जिले में 498 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती की गई है। जल्द ही अन्य रिक्त पदों को भी भरा जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे स्कूलों में बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए महिला मंडलों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करें। उन्होंने उपनिदेशक शिक्षा को निर्देश दिए कि शिक्षा खंड कार्यालय पर एक प्रोजेक्टर सुनिश्चित किया जाए, ताकि पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन का काम सुगमता से हो सके।

इस अवसर पर उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अश्वनी भट्ट, बीईईओ रैत अनुसैनी, बीईईओ कोटला इंदिरा देवी, बीईईओ धर्मशाला अनिता, खंड परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य शाहपुर अनिल जरयाल, सेवानिवृत्त बीईईओ राजेश राणा, जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर और अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed