फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala to host international workshop to commemorate 1905 Kangra earthquake

Kangra News: धर्मशाला 1905 के कांगड़ा भूकंप की याद में होगी अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला

Thu, 02 Apr 2026 07:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:25 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala to host international workshop to commemorate 1905 Kangra earthquake
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) धर्मशाला में 4 से 6 अप्रैल 2026 तक अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला होगी। कार्यशाला का विषय ‘हिमालय होराइजन्स : टेक्टोनिक्स, सस्टेनेबिलिटी और रेजिलियंस-1905 के कांगड़ा भूकंप से आज तक’ है। कार्यशाला 1905 के उस ऐतिहासिक और विनाशकारी कांगड़ा भूकंप की स्मृति को समर्पित है, जिसने पूरे क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक संरचना को बदल दिया था।
विज्ञापन

हाल के वर्षों में विशेषकर 2023 और 2025 के मानसून सीजन के दौरान हिमाचल प्रदेश ने भूस्खलन और मूसलाधार बारिश जैसी चरम मौसमी घटनाओं का सामना किया है। इन आपदाओं ने न केवल जान-माल का भारी नुकसान किया, बल्कि बुनियादी ढांचे को भी गहरी क्षति पहुंचाई। ऐसे समय में यह कार्यशाला हिमालयी क्षेत्र में आपदा जोखिम को समझने, सतत विकास और भू-वैज्ञानिक चुनौतियों से निपटने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान करेगी।
विज्ञापन

धर्मशाला में जुटेंगे विज्ञान जगत के पद्मश्री सितारे
केंद्रीय विवि के रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस केंद्र के निदेशक प्रो. एके महाजन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में विज्ञान जगत की दिग्गज हस्तियां शिरकत करेंगी। इनमें प्रमुख वक्ताओं में पद्मश्री हर्ष के गुप्ता, डॉ. शैलेश नायक और पद्मश्री डॉ. वीसी ठाकुर जैसे वैज्ञानिक शामिल होंगे।इसके अलावा वाडिया इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. वीके गहलोत, आईआईजी मुंबई के निदेशक डॉ. एपी डिमरी और बीएसआईपी लखनऊ के निदेशक डॉ. एमजी ठक्कर विभिन्न तकनीकी विषयों पर अपने शोध और विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed