{"_id":"063bb4d6-c2d7-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"dharamshala-stadium-will-appear-on-movie","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बड़े पर्दे पर दिखेगा धर्मशाला स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बड़े पर्दे पर दिखेगा धर्मशाला स्टेडियम
धर्मशाला/शशिभूषण पुरोहित
Updated Wed, 22 May 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के 190 देशों में आईपीएल के बहाने लाइव हो चुका धर्मशाला का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब बड़े परदे पर भी नजर आएगा।
विज्ञापन
बहुत जल्द बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी और सोहेल खान संयुक्त रूप से खेल नगरी में एक फिल्म की शूटिंग के बहाने दोबारा आने वाले हैं।
पुख्ता सूत्रों के मुताबिक क्रिकेट थीम पर प्रस्तावित यह फिल्म सुनील शेट्टी के इंडिया मोशन पिक्चर प्रोडक्शन और सोहेल खान के पॉपकार्न मोशन पिक्चर लिमिटेड के संयुक्त बैनर तले बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग में मुंबई हीरोज की टीम में शामिल दोनों सितारे धर्मशाला में मैच के बहाने यहां फिल्म के लिए लोकेशन भी फाइनल कर गए हैं।
धर्मशाला से रवाना होने से पूर्व सुनील शेट्टी ने यहां की वादियों की जमकर तारीफ की है।
उन्होंने कहा कि मनाली शूटिंग के लिए मशहूर रहा है, लेकिन धर्मशाला में भी संभावनाएं कम नहीं हैं।
एचपीसीए के अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बताया कि बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी तथा सोहेल खान ने यहां फिल्म बनाने की इच्छा जाहिर की है।