फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala Postal Division purchased 8,557 policies last year.

Kangra News: धर्मशाला डाक मंडल ने गत वर्ष खरीदीं 8,557 पाॅलिसी

Fri, 08 May 2026 01:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala Postal Division purchased 8,557 policies last year.
धर्मशाला। धर्मशाला डाकघर के अधीक्षक रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि धर्मशाला डाक मंडल में गत वित्तीय वर्ष के दौरान डाक जीवन बीमा (पीएलआई) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की कुल 8,557 नई पाॅलिसियां खरीदी गईं। इन पाॅलिसियों की कुल बीमित राशि 318 करोड़ रुपये और प्रीमियम राशि 4.74 करोड़ रुपये रही। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1,033 प्रस्ताव अधिक प्राप्त हुए हैं। साथ ही प्रीमियम राशि में 1.33 करोड़ रुपये और बीमित राशि में 88 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 3,208 मैच्योरिटी क्लेम का भुगतान किया गया जिनकी कुल राशि 61.74 करोड़ रुपये रही। इसके अतिरिक्त, गत वर्ष 71 मृत्यु दावों का निपटारा किया गया था जिनकी कुल दावा राशि 1.44 करोड़ रुपये थी। इस वर्ष 87 मृत्यु दावों का निपटान किया गया। इनमें 1.79 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया। अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि डाक विभाग की बीमा योजनाओं को अपनाकर अपने एवं परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाएं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed