फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala IPL Match: Delhi Capitals Return with a Win; Mumbai Indians Arrive in Dharamshala

Dharamshala IPL Match: जीतकर लौटी दिल्ली कैपिटल्स, धर्मशाला पहुंचे मुंबई इंडियंस, देखें वीडियो

Tue, 12 May 2026 06:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/गगल।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/गगल। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 May 2026 06:17 PM IST
सार

पंजाब के साथ होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम धर्मशाला पहुंच गई। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली कैपिटल्स की टीम गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। 

विज्ञापन
Dharamshala IPL Match: Delhi Capitals Return with a Win; Mumbai Indians Arrive in Dharamshala
धर्मशाला पहुंचे मुंबई इंडियंस टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबला जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गई। वहीं, 14 मई को पंजाब के साथ होने वाले मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की टीम धर्मशाला पहुंच गई। मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली कैपिटल्स की टीम गगल हवाई अड्डे पर पहुंची। करीब दो बजे मुंबई इंडियंस की टीम विशेष विमान से गगल हवाई अड्डे पर उतरी।

विज्ञापन

इस दौरान मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों को देखने के लिए प्रशंसकों की खूब भीड़ उमड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच खिलाड़ियों को बसों में बैठकर मैक्लोडगंज के होटल में लाया गया। मुंबई की टीम के खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए प्रशंसक सुबह से हवाई अड्डे पर डटे रहे। खिलाड़ियों ने भी हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया। पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस की बीच 14 मई को आईपीएल का मुकाबला खेला जाएगा। मुंबई की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed