{"_id":"6af61ed19b16294d3a0a10a7","slug":"dharamshala-college-centenary-celebrations-to-begin-today-kangra-news-c-399-dsl1012-551957-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला कॉलेज का आज से शुरू होगा शताब्दी समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला कॉलेज का आज से शुरू होगा शताब्दी समारोह
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रतिष्ठित सरकारी कॉलेज धर्मशाला ने गौरवशाली शैक्षणिक सफर के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं। वर्ष 1926 में स्थापित इस संस्थान की शताब्दी पर ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन शुक्रवार से चार दिवसीय भव्य समारोह आयोजित करेगी। इसमें देश-विदेश से पूर्व विद्यार्थी जुटकर यादें ताजा करेंगे।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव गांधी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि समारोह का शुभारंभ परिसर में मां सरस्वती के मंदिर की स्थापना व पूजा-अर्चना से होगा। आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पारंपरिक हिमाचली धाम के चार भोज और एक रात्रिभोज की व्यवस्था की गई है।
समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, सांसद अनुराग ठाकुर और सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज सहित कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक समय उच्च शिक्षा के लिए डीएवी कॉलेज लाहौर और सरकारी कॉलेज धर्मशाला ही प्रमुख विकल्प थे। एसोसिएशन ने सभी पूर्व विद्यार्थियों से इस गौरवशाली आयोजन में भाग लेने की अपील की है।
देवानंद से लेकर महावीर चक्र विजेता तक इस कॉलेज की देन
संजीव गांधी ने बताया कि इस संस्थान ने प्रसिद्ध अभिनेता देवानंद, महावीर चक्र विजेता शेर जंग थापा और कैप्टन चंद्र नारायण जैसी विभूतियां देश को दी हैं। इसके अलावा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार, विप्लव ठाकुर, डॉ. राजीव भारद्वाज, केवल सिंह पठानिया, अजय महाजन, डॉ. रामलाल मार्कंडेय, राकेश पठानिया और मनोज ठाकुर सहित कई राजनीतिक हस्तियां तथा उच्च प्रशासनिक व सैन्य अधिकारी इसी कॉलेज के छात्र रहे हैं।