फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamshala: Car lost control and fell from a hill in Kharauta, driver injured

धर्मशाला: खड़ौता में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिरी गाड़ी, चालक घायल

Sat, 22 Feb 2025 04:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 22 Feb 2025 04:55 PM IST
सार

कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती खनियारा के खड़ौता में शुक्रवार देर रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर मनूनी खड्ड में जा गिरी। 

विज्ञापन
Dharamshala: Car lost control and fell from a hill in Kharauta, driver injured
खड़ौता में अनियंत्रित होकर पहाड़ी से गिरी गाड़ी - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती खनियारा के खड़ौता में शुक्रवार देर रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर मनूनी खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, वहीं चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल का उपचार टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक गाड़ी के खाई में गिरने के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि गाड़ी में धर्मशाला का ही युवक चला रहा था, जबकि उसके साथ एक युवती भी थी। स्थानीय लोगों ने घायलों को जोनल अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया।

विज्ञापन


इस दौरान घायल युवक तो अस्पताल में उपचाराधीन है, लेकिन उसके साथ की युवती अस्पताल से चली गई। इस दुर्घटना का कारण चालक की ओर से पुलिस को सामने लावारिस पशु के अचानक आ जाना बताया गया है, जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई। वहीं यह भी सामने आया है कि जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसी से अक्तूबर 2024 में सकोह के पिंगल नाला में एक बाइक सवार को टक्कर मारी थी। इस दौरान बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी। उधर, एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि खड़ौता में शुक्रवार रात को एक गाड़ी पहाड़ी से नीचे गिर गई थी जिसमें चालक को चोटें आई हैं। मामले में सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed