फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dharamsala: Ticket Prices Hiked Just Two Days Before IPL Matches; No Offline Counter Set Up

धर्मशाला: आईपीएल मैचों के दो दिन बाद ही बढ़े टिकटों के दाम, ऑफलाइन नहीं लगाया काउंटर

Tue, 05 May 2026 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 May 2026 06:29 PM IST
सार

टिकटों की ऑनलाइन बिक्री रविवार 2 मई से शुरू हुई थी। कुछ ही मिनटों में 2500 रुपये वाले सबसे सस्ते टिकट सोल्ड आउट हो गए। 

विज्ञापन
Dharamsala: Ticket Prices Hiked Just Two Days Before IPL Matches; No Offline Counter Set Up
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईपीएल के 11 मई को धर्मशाला में होने वाले मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री रविवार 2 मई से शुरू हुई थी। कुछ ही मिनटों में 2500 रुपये वाले सबसे सस्ते टिकट सोल्ड आउट हो गए। इस बार केवल ऑनलाइन टिकट बिक्री की व्यवस्था रखी गई है। ऑफलाइन काउंटर नहीं है। करीब दो दिन बाद बढ़ती मांग के चलते टिकटों की कीमतें बढ़ा दी हैं। 6000 रुपये वाला टिकट अब 6500 रुपये में मिल रहा है। वहीं वेस्ट स्टैंड-1 का टिकट 9000 से 9500 रुपये हो गया है। क्लब लाउंज का टिकट 20000 से 22,500 रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन

प्रीमियम और हॉस्पिटैलिटी श्रेणियों में पहले से 7500 से 20000 रुपये तक के टिकट उपलब्ध थे। दनकी कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल की तुलना में इस बार टिकट दरों में करीब 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष सबसे सस्ता टिकट करीब 1500 रुपये का था, जबकि इस बार शुरुआती कीमत 2500 रुपये रखी गई थी। शुरुआती चरण में 2750 रुपये तक के टिकट भी उपलब्ध थे, लेकिन अब वे भी पूरी तरह बिक चुके हैं। 13 और 17 मई को होने वाले मुकाबलों के टिकट अभी जारी नहीं किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल टिकटों की कीमत तय करने और बिक्री का पूरा अधिकार फ्रेंचाइजी के पास होता है। इसमें एचपीसीए का कोई हस्तक्षेप नहीं होता। इस बार फ्रेंचाइजी की ओर से ऑफलाइन टिकट काउंटर नहीं लगाया है। केवल ही टिकट बुक करनी होगी।-मनुज शर्मा, सचिव, एचपीसीए

विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता : पहली पारी में सोलन 254 रनों पर आउट
 लुहणू में अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत क्वार्टर फाइनल में सोलन ने पहली पारी में 254 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चंबा ने 105 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। सोलन ने चार विकेट पर 132 रन से आगे खेलना शुरू किया। नौवें विकेट के लिए अभिनव और समर्थ ठाकुर के बीच 58 रन की अहम साझेदारी हुई। सोलन की ओर से उदयवीर ने 23, समर्थ ठाकुर ने 43 और अभिनव ने 22 रन बनाए। इसके साथ ही सोलन की पहली पारी 254 रन पर सिमट गई। चंबा की ओर से कप्तान रघुवर अग्निहोत्री ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच जबकि अथर्व ठाकुर ने दो विकेट लिए। इसके बाद खेलने उतरी चंबा की शुरुआत खराब रही। शीर्ष पांच बल्लेबाजों में से चार दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। साहिल ठाकुर और गौरव ने 17-17 रन बनाए। कप्तान रघुवर 32 और प्रीक्षित 13 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी हो चुकी है। उदयवीर ने चार और प्रतीक ने दो विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed