फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devotees fell in the Havan Kund of Bajreshwari temple

बज्रेश्वरी मंदिर के हवन कुंड में श्रद्धालु गिरने से मचा हड़कंप

Wed, 13 Oct 2021 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Devotees fell in the Havan Kund of Bajreshwari temple
कांगड़ा के ब्रजेश्वरी मंदिर के हवन कुंड में गिरने के बाद काँगड़ा अस्पताल में उपचाराधीन श्रद्धाल - फोटो : Kangra
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी मंदिर में स्थापित हवन कुंड में एक श्रद्धालु के गिरने से अफरातफरी मच गई। श्रद्धालु जैसे ही गिरा तो उसे कुंड के समीप बैठे लोगों ने बाहर निकाला और तत्काल पुलिस कर्मियों को सूचित किया। जख्मी हालत में उसे कांगड़ा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अष्टमी के दिन श्रद्धालु मंदिर में देवी दर्शनों को आ रहे थे। अचानक एक श्रद्धालु हवन कुंड में गिर गया। कुंड में गिरते ही मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। श्रद्धालु, पुजारी और तैनात पुलिस कर्मी कुंड की तरफ भागे। उसे तुरंत कुंड से बाहर निकाला गया। घायल की पहचान यूपी के मैनपुरी के रहने वाले 67 वर्षीय मनफूल सिंह के रूप में हुई है। घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उधर, इस घटना को लेकर कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि श्रद्धालु ने कुंड में छलांग लगाई है। लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

मामले की छानबीन में जुटे एसएचओ भरत भूषण ने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली थी। घायल श्रद्धालु ने पुलिस को बताया कि वह अचानक हवन कुंड में गिर गया। घायल का उपचार जारी है। मंदिर अधिकारी दिलजीत शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु के हवन कुंड में गिरने की जानकारी तो मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed