{"_id":"6a32f8ea3dd6f27b4701f4be","slug":"devotees-danced-to-master-manjits-bhajans-in-panjroad-kangra-news-c-95-1-kng1034-239963-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पंजरोड में मास्टर मंजीत के भजनों पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पंजरोड में मास्टर मंजीत के भजनों पर झूमे भक्त
Thu, 18 Jun 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। युवा क्लब पंजरोड़ के तत्वावधान में मंगलवार रात ''एक शाम मां भगवती के नाम'' जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भजन गायक मास्टर मंजीत और सन्नी ने गणेश वंदना ''तेरी जय हो गणेश'' से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ''चलो बुलावा आया माता ने बुलाया है'', ''मौज लग गई है'', ''कांगड़े दा टीला'', ''मैनू मैय्या दे दर ते पहुंचा दे गल सुन ले ड्राइवरा'', ''दे चरणां दा प्यार माय नी मैंनूं रख ले सेवादार'', ''तेरियां चुन्नियां लाल-लाल तेरे सोहने झंडे लाल'' और ''दमादम मस्त कलंदर'' जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं ''फूलों में सज रहे हैं श्री वृंदावन बिहारी'' और ''बृज की गलियों में शोर, आयो माखन चोर'' जैसे भजनों पर सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गईं जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में समिति सदस्य प्रेम कुमार, मनीष, विक्रम, पवन, हनी, मोहित, अनिल कुमार और अंकु सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर बतराहन पंचायत की प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा, उपप्रधान मुकेश कुमार, पंचायत सदस्य मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में समिति सदस्य प्रेम कुमार, मनीष, विक्रम, पवन, हनी, मोहित, अनिल कुमार और अंकु सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर बतराहन पंचायत की प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा, उपप्रधान मुकेश कुमार, पंचायत सदस्य मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन