फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Devotees dance in Nuala in Baijnath, grand event of first Shiva worship

Kangra News: बैजनाथ में नुआले में झूमे भक्त, प्रथम शिव पूजन का भव्य आयोजन

Mon, 17 Jun 2024 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 17 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance in Nuala in Baijnath, grand event of first Shiva worship
बैजनाथ (कांगड़ा)। शिवभूमि बैजनाथ में गद्दी धौगरी सेवा दल कांगड़ा-चंबा हिमाचल प्रदेश के प्रथम शिव पूजन नुआले का भव्य आयोजन किया। बैजनाथ के शीतला चौक में स्थित शीतला माता बैंक्वेट हॉल में नुआला पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचली लोक गायक जलबोनेया ढोला फेम बहादुर भारद्वाज शिव स्तुति नुआला का गायन किया। इसमें समस्त पंडाल शिव के भजनों में झूमते हुए भोले के जय जयकारे से गूंज उठा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में इससे पहले सर्वप्रथम शिव मंदिर बैजनाथ में सायं पारपंरिक पूजा-पाठ किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा बैजनाथ मंदिर से नुआला स्थल शीतला माता चौक तक निकाली गई। शोभायात्रा में छोटा भंगाल के श्रीदेव गहरी सहित अन्य देव रथयात्रा में सवार होकर पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि देशराज अत्री सहित विभिन्न विशेष अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुभाष देयोलिया, जागृत बंगवाल, राजकपूर, अमर सिंह, विजय कुमार, मनीष कुमार, सुनील, रोहित, विपन, विकास और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed