फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Development gains momentum with more than 1.5 crore rupees, some work left unanswered

Kangra News: डेढ़ करोड़ से अधिक राशि से विकास ने पकड़ी रफ्तार, कुछ काम छोड़ गए सवाल

Fri, 17 Apr 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 17 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Development gains momentum with more than 1.5 crore rupees, some work left unanswered
पंचायत ग्राम पंचायत डाहकुलाडा।
डाह कुलाड़ा के लोगों को मिलीं बुनियादी सुविधाएं, पांच साल में सामुदायिक भवन नहीं बन पाया
विज्ञापन

सचिन कटोच
इंदौरा (कांगड़ा)। इंदौरा की डाह कुलाड़ा पंचायत ने पांच वर्षों में विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किए हैं, जिन पर करीब 1.56 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जहां एक ओर पंचायत में कई बुनियादी सुविधाएं मजबूत हुई हैं, वहीं सामुदायिक भवन और रास्तों के निर्माण समेत कुछ कार्य पूरे हैं, जो विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
पंचायत की प्रधान रहीं रचना देवी, जो इंदौरा के चार बार विधायक रहे दिवंगत देशराज की पत्नी हैं, के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किए गए। खास बात यह रही कि उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवारों ने भी पंचायत के कार्यों की खुलकर सराहना की।
विज्ञापन



पंचायत में हुए विकासात्मक कार्य
पंचायत भवन का निर्माण।
तीन सामुदायिक शौचालय बनाए गए।
छह महिला स्नानघर बनाए गए।
तीन मोक्ष धाम का निर्माण।
सिंचाई के लिए लगभग आधा किलोमीटर कूहल।
ओपन जिम की स्थापना।

काम जो नहीं हुए पूरे
सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं हो सका।
कई ऐसे रास्ते थे, जिन्हें पूरा किया जाना जरूरी था।


क्या कहते हैं पंचायत सचिव
पंचायत द्वारा उपलब्ध बजट और सरकार की योजनाओं के अनुसार सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया गया है। अधिकतर कार्य सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं और शेष कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। - प्रोमिला देवी, सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन



यह सब पंचायत उपप्रधान और पूरे गांव के सहयोग से संभव हो पाया है। पंचायत में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी गई और सीमित संसाधनों के बावजूद मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया गया, जिससे ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला। वह क्षेत्र के विकास के लिए आगे भी अपना सहयोग देती रहेंगी और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगी। - रचना देवी, पूर्व प्रधान


अपने कार्यकाल में सामुदायिक भवन का निर्माण नहीं करवाया जा सके। यदि यह भवन बन जाता तो पंचायत स्तर के सभी विभाग एक ही छत के नीचे बैठकर लोगों को बेहतर सेवाएं दे सकते थे लेकिन इसके अभाव में ग्रामीणों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पाईं। इस दिशा में प्रयास जरूर किए लेकिन किसी कारणवश यह कार्य पूरा नहीं हो सका, जिसका उन्हें आज भी अफसोस है। - अजय कुमार, उपप्रधान।

क्या कहते हैं स्थानीय लोग
पंचायत द्वारा किए गए कार्य सराहनीय हैं। गांव में अच्छा विकास हुआ है। सभी को संतुष्ट करना संभव नहीं होता, फिर भी पंचायत ने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। - वीना देवी, स्थानीय निवासी

पंचायत द्वारा किए गए कार्य ठीक हैं और विकास के लिए अच्छी कोशिश की गई है। पंचायत ने उपलब्ध संसाधनों के अनुसार क्षेत्र में सुधार लाने का प्रयास किया है। - युद्धवीर सिंह, स्थानीय निवासी

पंचायत द्वारा अधिकांश विकास कार्य संतोषजनक ढंग से किए गए हैं और कई क्षेत्रों में अच्छे प्रयास भी देखने को मिले हैं। हालांकि मेन रास्ते से नसवाल गली तक सड़क/रास्ते का कार्य नहीं हो पाया, जिसका उन्हें मलाल है। यदि यह कार्य भी पूरा हो जाता तो स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलती। - जुगल किशोर, स्थानीय निवासी


वित्तीय वर्ष खर्च (लाखों में)
2021-22 22.72
2022-23 43.15
2023-24 17.36
2024-25 36.86
2025-26 36.37

डाह कुलाड़ा में विकास की रफ्तार तेज, कुछ अधूरे काम छोड़ गए सवाल
डेढ़ करोड़ से बदली तस्वीर, लेकिन सामुदायिक भवन और रास्तों की कमी बनी चर्चा

पंचायत ग्राम पंचायत डाहकुलाडा।

पंचायत ग्राम पंचायत डाहकुलाडा।

पंचायत ग्राम पंचायत डाहकुलाडा।

पंचायत ग्राम पंचायत डाहकुलाडा।

पंचायत ग्राम पंचायत डाहकुलाडा।

पंचायत ग्राम पंचायत डाहकुलाडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed