{"_id":"6905eaaca66348bedb0ec5e6","slug":"destitute-children-and-elderly-people-will-get-shelter-in-luthan-shandil-kangra-news-c-95-1-kng1002-203672-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुथान में निराश्रित बच्चों, वृद्धजनों को मिलेगा आश्रय : शांडिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुथान में निराश्रित बच्चों, वृद्धजनों को मिलेगा आश्रय : शांडिल
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर में दर्शन करते स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिलद्ध स्रोत: मंदिर
लुथान में निराश्रित बच्चों, वृद्धजनों को मिलेगा आश्रय : शांडिल
कहा, जल्द होगा ज्वालामुखी अस्पताल के नए भवन का उद्घाटन
स्वास्थ्य मंत्री ने मां ज्वाला के दरबार में नवाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण न्याय अधिकारिता मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि लुथान में 85 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन सुखाश्रय परिसर में 400 के करीब निराश्रित महिलाओं, बच्चों और वृद्धजनों के रहने की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही लुथान में सुखाश्रय परिसर में 8.50 करोड़ की राशि सखी निवास के निर्माण पर भी खर्च की जा रही है। इसमें 50 के करीब कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिली है। उन्होंने लुथान में सुखाश्रय परिसर में निर्माण कार्यों का जायजा लेने के उपरांत सामाजिक कल्याण न्याय अधिकारिता मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
शनिवार को शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल मां ज्वाला के पावन दरबार में शीश नवाया। मां ज्वालाजी के मंदिर में पहुंचने पर पुजारी एवं मंदिर न्यास सदस्य दिव्यांशु भूषण दत्त ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि मां ज्वाला डोगरा रेजीमेंट की कुलदेवी हैं और पूरी रेजीमेंट पर मां की असीम कृपा बनी रहती है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी में बन रहे नवनिर्मित अस्पताल भवन का उद्घाटन शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ज्वालामुखी अस्पताल और जोलसप्पड़ अस्पताल दोनों का उद्घाटन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में किया जाएगा। मंत्री कुछ समय तक मंदिर परिसर में रुके और यज्ञशाला, शयन भवन तथा योगिनी कुंड में विशेष पूजा-अर्चना की। इस मौके पर एसडीएम संजीव शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक शर्मा, सीएमओ डॉ. विवेक करोल आदि मौजूद रहे।