फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dera Pramukh will reach Paraur today, the meeting will be held on Sunday

Kangra News: डेरा प्रमुख आज पहुंचेंगे परौर, रविवार को होगा समागम

Fri, 20 Jun 2025 01:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Dera Pramukh will reach Paraur today, the meeting will be held on Sunday
राधा स्वामी सत्संग व्यास डेरा प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों।
डेरा प्रमुख आज पहुंचेंगे परौर, रविवार को होगा समागम का आयोजन
विज्ञापन

सेवादारों ने पूर्ण कर की सभी तैयारियां, प्रदेश भर से पहुंचने लगी संगत
संवाद न्यूज एजेंसी

सुलह (कांगड़ा)। राधा स्वामी सत्संग व्यास डेरा प्रमुख गुरिंद्र सिंह ढिल्लों और नए उत्तराधिकारी हुजूर जसदीप सिंह गिल का शुक्रवार को परौर स्थित डेरे में पहुंचने का कार्यक्रम है। इनका रविवार तक परौर में ही रुकने का कार्यक्रम है। हालांकि, दोनों गुरुओं के एक साथ पहुंचने के लिए संशय बरकरार है। शनिवार को छोटे और रविवार को बड़े समागम का आयोजन होगा।
शुक्रवार को महाराज खुली कार में संगत को दर्शन देंगे। डेरे के आसपास सभी स्थानों को संगत और सेवादारों ने साफ कर दिया है। गौरतलब है कि हर साल पूरे प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई राज्यों से संगत परौर में सत्संग सुनने के लिए जुटती है।
विज्ञापन



यह रहेगा ट्रैफिक प्लान

परौर में होने वाले सत्संग के कार्यक्रम के लिए 21-22 जून को बैजनाथ की तरफ से कांगड़ा की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को मैंझा चौक से ऊपर को वाया गोपालपुर होकर डायवर्ट किया जाएगा। इसके साथ ही कांगड़ा से बैजनाथ की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को मलां चौक से ऊपर वाया डाढ़ होकर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह जगह गाड़ियों के लिए अस्थायी पार्किंग

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए डेरे और आसपास में लगभग 50 अस्थायी पार्किंग बनाई गई हैं। इस वर्ष परौर मेला ग्राउंड, टीका बल्ला में बहुतकनीकी संस्थान का ग्राउंड, दरंग ग्राउंड और धरोट के समीप ग्राउंड में पार्किंग की व्यवस्था की है। संगत के ठहरने का इंतजाम मुख्य पंडाल में किया गया है। साथ ही जंगलों में ड्यूटी करने वाले सेवादारों को ठहरने के लिए अस्थायी तंबू लगाए गए हैं।

- पंडाल में बैठ सकती है लाखों की संगत
राधा स्वामी सत्संग घर परौर लगभग 800 कनाल की भूमि में फैला हुआ है। यहां के मुख्य पंडाल में लगभग दो लाख के करीब संगत के बैठने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त लंगर भवन में एक साथ पचास हजार लोगों के खाने की व्यवस्था भी है। लंगर में सेवादार दस कड़ाहों में जहां एक साथ सात क्विंटल दाल पकाते हैं, तो वहीं 30 तवों पर लगभग 3000 चपातियां भी एक साथ पकती हैं।

- परौर में होने जा रहे समागम को लेकर परिवहन निगम मुस्तैद है। इस संदर्भ में क्षेत्रीय प्रबंधक नगरोटा बगवां को नोडल अधिकारी बनाया गया है और परौर में भी कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यहां पर आने जाने वाली संगत की बुकिंग हेतु कर्मचारियों की तैनाती की गई है। धर्मशाला मंडल के अधीन जितने भी बस डिपो हैं, वहां से मांग के हिसाब से बसों को मौके पर भेजा जाएगा, जिससे संगत को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े। - उत्तम चंद, डीडीएम एचआरटीसी पालमपुर।


- परौर में 21-22 जून को होने वाले सत्संग के लिए अतिरिक्त फोर्स के रूप में तीन रिजर्व मंगवा ली गई हैं जो ट्रैफिक व्यवस्था को संभालेंगी। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है और थाना प्रभारी भवारना के साथ स्वयं भी मौके पर मौजूद रहूंगा। - लोकेंद्र सिंह नेगी, डीएसपी पालमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed