{"_id":"67f80f6cc5edab768e089225","slug":"deputy-chief-minister-mukesh-agnihotri-paid-obeisance-at-jwalamukhi-kangra-news-c-95-1-ssml1008-172811-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नवाया शीश
Fri, 11 Apr 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शुक्रवार को शक्तिपीठ माता ज्वालाजी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। यह दर्शन उनके लिए विशेष भावनात्मक महत्व रखते हैं, क्योंकि माता ज्वाला उनकी कुलदेवी हैं। मंदिर में उपमुख्यमंत्री का स्वागत मंदिर पुजारी नितिन शर्मा ने पारंपरिक विधि-विधान से किया और उन्हें पूजा-अर्चना करवाई। इससे पहले भी वह नवरात्र में नियमित रूप से माता के दर्शन के लिए आते रहे हैं।
इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम ज्वालामुखी डॉ. संजीव शर्मा और मंदिर अधिकारी मनोहर लाल शर्मा भी मौजूद रहे। मंदिर न्यास की ओर से उपमुख्यमंत्री को माता की चुनरी और तस्वीर भेंट स्वरूप दी गई। मुकेश अग्निहोत्री कुछ समय मंदिर में रुके, माता ज्वाला का ध्यान किया और प्रदेश की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।