फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dental treatment is expensive in Kangra hospital

Kangra News: कांगड़ा अस्पताल में दांतों का इलाज महंगा

Tue, 03 Jun 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 03 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Dental treatment is expensive in Kangra hospital
कांगड़ा। सिविल कांगड़ा अस्पताल में अब दांतों के इलाज अब महंगा होगा। सोमवार को आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक में डेंटल चार्जेस में बढ़ोतरी का फैसला लिया है। अब, दांतों के इलाज के विभिन्न प्रोसीजरों की कीमतों में वृद्धि की जाएगी, जिससे मरीजों पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। इसके अलावा, अस्पताल परिसर में सोलर पैनल ग्रिड लगाने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए लगभग 10 लाख रुपये का बजट पारित किया गया, ताकि अस्पताल में बिजली की खपत को कम किया जा सके। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम इशांत जसवाल ने की, और इस दौरान बीएमओ कांगड़ा डॉ. नीतिश मिन्हास और एसएमओ कांगड़ा डॉ. अल्पना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में 2025-26 के लिए 98.54 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया गया, जिसमें विभिन्न सुधारात्मक कार्यों के लिए प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में अस्पताल की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने का निर्णय लिया गया। इसमें पेशेंट्स और प्रेगनेंट महिलाओं के लिए अलग प्रतीक्षा कक्ष और भोजन कक्ष बनाने की योजना, पानी की सुविधा के लिए वाटर टैंक की व्यवस्था, लैब टेस्ट के लिए डिजिटल वाटर प्लांट की स्थापना, और अस्पताल के पेंटिंग, डिस्टेम्परिंग और माइनर ओटी की मरम्मत शामिल हैं। इसके साथ ही, वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनुकूल शौचालय और इंडोर पेशेंट्स के लिए एसी और टीवी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। यह कदम अस्पताल की सुविधाओं को बेहतर बनाने और मरीजों की समस्या को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण है, लेकिन दांतों के इलाज की बढ़ी हुई कीमतें निश्चित ही कई लोगों के लिए चुनौती बन सकती हैं।
विज्ञापन

अब किस इलाज के लिए लगेगा कितना शुल्क
इलाज पुरानी दर नई दरें (रुपये में)
डेंटल एक्सट्रैक्शन 30 50
सर्जिकल एक्सट्रैक्शन 100 200
स्केलिंग फीस 100 300
आरसीटी 200 500
जीआईसी फिलिंग 100 150
डेंटल रिपेयर 100 200
माइनर सर्जिकल प्रोसीजर 100 200
सीडी 500 1000
आरपीडी 220 240
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed