फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demonstration warning for non-compliance with demands

भू-अधिग्रहण की कम दरों को लेकर भाली वासियों ने जताया रोष

Thu, 10 Mar 2022 08:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
Demonstration warning for non-compliance with demands
फोरलेन प्रभावित भाली में रोष प्रकट करते हुए - फोटो : Kangra
कोटला (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी निर्माणाधीन फोरलेन पर पंचायत भाली में भू-अधिग्रहण प्रभावितों में रोष देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को सरकार ने जल्द पूरा न किया गया, तो समिति के सदस्य सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। साथ ही आगामी चुनावों में इसका खामियाजा भुगतने के लिए सरकार तैयार रहे।
विज्ञापन

वीरवार को फोरलेन संघर्ष समिति भाली की बैठक प्रधान मुंशी राम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मौजूद लोगों ने सरकार की ओर से भू-अधिग्रहण को लेकर रोष व्यक्त किया है। मुंशी राम ने बताया कि फोरलेन बनने पर सभी लोग खुश हैं, लेकिन लोगों के व्यवसाय को खत्म करना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि भाली में अन्य जगह की अपेक्षा मुआवजे की रकम भी कम दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पठानकोट से मंडी तक सभी को मुआवजा एक जैसा दिया जाना चाहिए। सरकार जंगलों का ज्यादा मुआवजा दे रही है और जहां लोग अपना कार्य-व्यवसाय कर रहे हैं या रिहायशी मकान बनाए हुए हैं, वहां मुआवजे की रकम कम मिल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि फोरलेन की जद में अगर आधा मकान आया है, तो उसे पूरे मकान का मुआवजा मिले। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जमीन को छोड़कर लोगों के बसे-बसाए घरों को उजाड़ रही है।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद महिंद्र सिंह, मुंशी राम, प्रवीण शर्मा, राजकुमार, विजय कुमार, कुलदीप शर्मा, सुदर्शन कुमार, संजय कुमार, सुरिंदर, विक्कू, ओमप्रकाश, गिरधारी लाल, बिहारी लाल, सुरेश कुमार, केहर सिंह, सतीश कुमार, रणजीत सिंह, मुन्नी लाल, कल्याण सिंह ने बताया कि इस समस्या के बारे में कई बार स्थानीय विधायक को भी अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed