फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand to pay 18 thousand to Anganwadi worker and nine thousand to helper, The Nurpur unit of the federation sent a memorandum to the Prime Minister through SDM regarding the demands

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 व सहायिका को नौ हजार देने की मांग

Mon, 13 Sep 2021 11:38 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demand to pay 18 thousand to Anganwadi worker and nine thousand to helper, The Nurpur unit of the federation sent a memorandum to the Prime Minister through SDM regarding the demands
नूरपुर (कांगड़ा)। आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ की नूरपुर इकाई ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। महासंघ की नूरपुर इकाई की अध्यक्ष रीता शर्मा व उपाध्यक्ष निर्दोष शर्मा ने प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में कहा है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभिन्न सरकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही हैं। वहीं बच्चों को प्राथमिक शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं व बच्चों के पोषण की जिम्मेदारी भी निभा रही हैं। कोरोना काल में अपनी जान की परवाह न किए बगैर लोगों की सेवा कर रही हैं लेकिन उन्हें सरकार की ओर से बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। महासंघ ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने व उन्हें सामाजिक सुरक्षा देते हुए उचित श्रेणी में शामिल करने की मांग की है। महासंघ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये व सहायिका का न्यूनतम वेतन 9 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को प्री-प्राइमरी स्कूलों में बदलने व वहां कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर प्री प्राइमरी टीचर के पद पर नियुक्त करने की मांग की। इस मौके पर महासंघ की अन्य पदाधिकारी सुरेखा, रेणु व शशि वाला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed