Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand to bring Vivekananda Institute under government control

Kangra News: विवेकानंद संस्थान को सरकार के अधीन लेने की मांग

Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand to bring Vivekananda Institute under government control
हिमालयन जागृति मंच ने कहा, गरीबों को सस्ती दरों पर मिलें स्वास्थ्य सुविधाएं
विज्ञापन

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को ब्रॉडगेज करने में देरी पर जताई चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमालयन जागृति मंच ने पालमपुर स्थित विवेकानंद मेडिकल संस्थान को सरकार के अधीन लेकर इसे स्नातकोत्तर चिकित्सा संस्थान के रूप में विकसित करने की मांग उठाई है। मंच का कहना है कि संस्थान में इलाज महंगा होने के कारण गरीब मरीजों की पहुंच से बाहर है।
लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बैजनाथ में सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष शेर सिंह चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रदेश महासचिव कर्नल राजमल भरमौरिया ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के प्रयासों से स्थापित इस संस्थान के लिए लोगों ने करोड़ों रुपये का दान दिया था। इसका उद्देश्य गरीबों को सस्ती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देना था।
विज्ञापन

मंच ने पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेललाइन को बड़ी रेललाइन में बदलने में हो रही देरी पर भी चिंता जताई। चौहान ने कहा कि इससे कांगड़ा-चंबा में पर्यटन और आवागमन प्रभावित हो रहा है। बैठक में बेसहारा गोवंश की समस्या और गोचर भूमि से अवैध कब्जे हटाने की मांग भी उठाई गई। मंच ने सरकार से गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया। बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जोगिंदर सिंह राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष कमांडर हेम राज शर्मा, डॉ. राजिंदर सिंह किश्तवाड़िया, कर्नल अरविंद शर्मा, विजयपाल सिंह राणा, संचिता कुमारी, स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलदेव राज सूद और सेवा निवृत्त पुलिस महानिदेशक धर्मपाल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed