फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Demand raised for stoppages of Jammu Mail and Haridwar Mail at Kandrodi.

Kangra News: कंदरोड़ी में जम्मू मेल व हरिद्वार मेल के ठहराव की उठाई मांग

Sat, 19 Sep 2026 05:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 19 Sep 2026 05:26 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for stoppages of Jammu Mail and Haridwar Mail at Kandrodi.
डमटाल (कांगड़ा)। कंदरोड़ी रेलवे स्टेशन पर जम्मू मेल और हरिद्वार मेल ट्रेनों के एक-एक मिनट के प्रायोगिक ठहराव की मांग के संबंध में चनौर पंचायत के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। सुदर्शन, गोवर्धन शर्मा, विकास, सोमराज, भारत भूषण और रिंकू सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन के दायरे में हिमाचल की 25 और पंजाब के पठानकोट की छह पंचायतों की 35 से 40 हजार आबादी आती है। लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव न होने से लोगों को पठानकोट कैंट या मुकेरियां जाना पड़ता है जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि कंदरोड़ी स्टेशन पर दोनों दिशाओं में पर्याप्त प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में यदि दोनों ट्रेनों को एक-एक मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया जाए तो क्षेत्र के व्यापारियों, विद्यार्थियों, सैनिकों और धार्मिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed