{"_id":"680be30ca6afdf6ecb02651d","slug":"demand-for-giving-additional-salary-to-the-workers-for-cleaning-the-daadi-mela-ground-kangra-news-c-95-1-kng1002-174641-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दाड़ी मेला मैदान की सफाई के लिए कर्मियों को अतिरिक्त वेतन देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दाड़ी मेला मैदान की सफाई के लिए कर्मियों को अतिरिक्त वेतन देने की मांग
Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़ी में मेला खत्म होने के बाद बिखरा कूडा-कचरा। संवाद
धर्मशाला। दाड़ी मेला मैदान में धुम्मू शाह मेला समापन होने के बाद सफाई कर्मचारियों को सफाई के लिए अतिरिक्त वेतन देने की मांग दाड़ी के समाजसेवी एवं आरटीआई एक्टिविस्ट्स कुलतार चंद गुलेरिया ने की है। उन्होंने नगर निगम धर्मशाला के साथ एसडीएम धर्मशाला और मेला कमेटी को मेल की है।
उन्होंने इसमें लिखा है कि मेला खत्म होने के बाद सफाई कर्मचारियों से मेला मैदान की सफाई का अतिरिक्त कार्य करवाया जाता है लेकिन इस अतिरिक्त कार्य का कोई पैसा सफाई कर्मचारियों को नहीं दिया जाता है। मेले से प्रशासन ने करोड़ों रुपये की कमाई की हैं, जिसमें से कुछ पैसा सफाई कर्मचारियों को भी दिया जाए, ताकि उन्हें आर्थिक सहायता मिल सके। उधर, नगर निगम धर्मशाला के आयुक्त जफर इकबाल ने कहा कि मेला कमेटी से सफाई का पैसा लिया जाता है। सफाई करना सफाई कर्मचारियों का काम है और इस काम का उन्हें हर माह काम के हिसाब से वेतन भी दिया जाता है। किसी भी सफाई कर्मचारी पर सफाई के लिए अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जा रहा है।