फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dehra RTO office remains unopened even after two months, leaving residents disappointed

Kangra News: देहरा में दो महीने बाद भी नहीं खुला आरटीओ कार्यालय, लोगों में मायूसी

Sat, 18 Oct 2025 07:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:05 AM IST
विज्ञापन
Dehra RTO office remains unopened even after two months, leaving residents disappointed
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आरटीओ कार्यालय के लिए अब भी इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार ने 14 अगस्त 2025 को अधिसूचना जारी कर देहरा में नया क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद यह कार्यालय धरातल पर उतरता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल की मंजूरी और अधिसूचना के बावजूद आरटीओ कार्यालय का न खुलना क्षेत्रवासियों के लिए निराशाजनक साबित हो रहा है। देहरा में प्रस्तावित इस कार्यालय के अंतर्गत ज्वालामुखी, इंदौरा, फतेहपुर और जवाली उपमंडल भी शामिल किए गए हैं। इसका मकसद यही था कि इन क्षेत्रों के वाहन मालिकों को आरसी, लाइसेंस, परमिट जैसे कार्यों के लिए मीलों दूर धर्मशाला के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन

सरकार ने नए कार्यालय के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, वरिष्ठ सहायक, मोटर वाहन निरीक्षक और दो जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पद भी स्वीकृत कर दिए हैं। इसके बावजूद अब तक कार्यालय भवन, स्टाफ की तैनाती और अन्य आवश्यक तैयारियों पर कोई स्पष्टता नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने जिस उम्मीद के साथ अधिसूचना जारी की थी, वह अब अधूरी होती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बार-बार धर्मशाला जाना समय और पैसे की बर्बादी है। देहरा में आरटीओ कार्यालय खुलने से हजारों वाहन मालिकों को राहत मिलती, लेकिन फिलहाल ये सुविधा सिर्फ कागजों तक ही सीमित नजर आ रही है। वहीं धर्मशाला आरटीओ कार्यालय पर काम का काफी दबाव है।

उधर, प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी जिस क्षेत्र से विधायक है, वहां पर ही विकास के कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य विस क्षेत्र अनदेखी के शिकार हो रहे हैं। सरकार को अधिसूचना के अनुसार देहरा में आरटीओ कार्यालय जल्द खोलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed