फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dehra by-election: Star campaigners will come out to sharpen the campaign

देहरा उपचुनाव : प्रचार को धार देने उतरेंगे स्टार प्रचारक

Wed, 26 Jun 2024 05:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 26 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Dehra by-election: Star campaigners will come out to sharpen the campaign
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। देहरा विस उपचुनाव का धार देने के लिए भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक मैदान में उतरने को तैयार हैं। कांग्रेस की ओर स्टार प्रचारक के तौर कांग्रेस से अलका लांबा और राज बब्बर आदि के साथ सीएम सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री चुनावी रण में उतरेंगे। वहीं, भाजपा की ओर से सांसद और अभिनेत्री कंगना रणौत और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आदि के अलावा पूर्व सीएम जयराम और सांसद अनुराग ठाकुर प्रचार को धार देने के लिए आने वाले हैं।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि जरूरत पड़ी तो गृह मंत्री अमित शाह भी पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार के लिए आग्रह किया जा सकता है। स्टार प्रचारकों के आने से चुनाव अभियान रफ्तार पकड़ेगा। साल 2008 में सीमांकन के बाद कांग्रेस पार्टी देहरा विस को जीत नहीं पाई है। इसलिए पिछले तीन विस चुनाव से देहरा विस की बंजर जमीन को सींचने की कोशिश कर रही कांग्रेस इस बार कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। वहीं, भाजपा भी उपचुनाव में सात साल बाद अपने पुराने किले को दोबारा फतेह करने की कोशिश में जुटी है। मुख्यमंत्री सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर का उपचुनाव में उतरने से सरकार के लिए यह प्रतिष्ठा की सीट बन चुकी है। सीएम सुक्खू ने देहरा के रण को फतह करने के लिए अपने खास महारथियों को उतारा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री स्वयं भी बूथ लेवल पर मतदाताओं से मिलेंगे। वहीं भाजपा भी अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रणौत को देहरा उपचुनाव के रण में उतारकर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे। पार्टी नेताओं का मानना है कि कंगना रणौत के जरिये भाजपा महिला मतदाताओं को लुभाने का प्रयास करेगी। इसके अलावा जेपी नड्डा भी चुनावी रण में उतरेंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे और जनसभाएं भी करेंगे।
विज्ञापन

उधर, इस बारे ब्लाक कांग्रेस देहरा के अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर का कहना है कि देहरा विस उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए बड़े नेता आएंगे। पार्टी कार्यकर्ता ग्राउंड लेवल पर काम रहे हैं और कांग्रेस प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीतेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा का कहना है कि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदाताओं को वोट के लिए भाजपा कार्यकर्ता धरातल पर उतर कर समर्थन मांग रहा है। भाजपा बूथ लेवल पर कार्य कर रही है। भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed