{"_id":"60a69c2b8ebc3efad14b9ada","slug":"dehera-aurvadic-hospital-kangra-news-sml3709641127","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा को कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा को कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल देहरा को आपातकालीन स्थिति में कोविड केयर सेंटर बनाया जाएगा। पहले 20 बिस्तरों को होगी व्यवस्था, जरूरत पड़ने पर यह संख्या 50 तक बढ़ाई जाएगी। यहां हल्के लक्षण वाले मरीज भर्ती होंगे, गंभीर मरीजों को ही टांडा भेजा जाएगा।
सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने वीरवार को अस्पताल का दौरा किया और सुविधाओं का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने मुख्यमंत्री से चरचा की थी। उसके बाद बुधवार को मुख्यमंत्री ने कांगड़ा दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ बैठक में पाया कि देहरा उपमंडल के कोविड मरीजों को टांडा अस्पताल काफी दूर पड़ता है। इसलिए कोरोना के हलके लक्षणों के मरीजों का देहरा में आपातकालीन सेंटर खोलकर इलाज किया जा सकता है। इसलिए देहरा के आयुर्वेदिक अस्पताल में आपातकालीन कोविड केयर सेंटर खोला जाए।
सीएमओ ने बताया कि सीएम के निर्देश के बाद उपमंडलीय आयुर्वेदिक अस्पताल को कोविड केयर सेंटर बनाया जा रहा है। यहां 20 बेड स्थापित किए जाएंगे और यदि जरूरत हुई तो इनकी संख्या 50 तक बढ़ाई जा सकती है। यहां पर यदि कोई मरीज कोरोना के हल्के लक्षणों के साथ आता है तो उसका टेस्ट किया जाएगा और उसे यहीं रखा जाएगा। मरीज की स्थिति गंभीर होने पर उसे टांडा रेफर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही देहरा में कोविड केयर सेंटर खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
टांडा अस्पताल जसवां-परागपुर हलके के लोगों के लिए 100 से 120 किमी दूर पड़ता है। इस कारण काफी समय से मांग की जा रही थी कि देहरा के आयुर्वेदिक अस्पताल में कोविड केयर सेंटर खोला जाए। इस मौके पर देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, एसडीएम धनवीर ठाकुर, एसएमओ डा. गुरमीत सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।