Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Deepak International will make an additional investment of 39.26 crore.

Kangra News: दीपक इंटरनेशनल 39.26 करोड़ रुपये का करेगी अतिरिक्त निवेश

Fri, 13 Nov 2026 01:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Deepak International will make an additional investment of 39.26 crore.
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने जा रही है। यहां बैटरी निर्माण से जुड़ी औद्योगिक इकाई के क्षमता विस्तार के लिए दीपक इंटरनेशनल कंपनी ने 39.26 करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश का प्रस्ताव दिया है। उद्योग विभाग ने कंपनी के क्षमता विस्तार को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

इस नए निवेश के साथ ही इस परियोजना में कंपनी का कुल निवेश बढ़कर 79.65 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। कंपनी अब तक इस इकाई में करीब 40.39 करोड़ रुपये का निवेश कर चुकी है।
विज्ञापन

उत्पादन क्षमता बढ़ाने और बैटरी निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को विस्तार देने के इस कदम से क्षेत्र में औद्योगिक आधार मजबूत होगा। उद्योग विभाग ने कंपनी को अतिरिक्त निवेश और क्षमता विस्तार की औपचारिक अनुमति जारी कर दी है। निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करने के बाद कंपनी को अगले दो वर्षों के भीतर विस्तारीकरण का कार्य पूरा करना होगा। इससे संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------दीपक इंटरनेशनल को औद्योगिक इकाई के क्षमता विस्तार के लिए अतिरिक्त निवेश की अनुमति प्रदान कर दी गई है। कंपनी को निर्धारित औपचारिकताएं पूरी करते हुए तय समय सीमा के भीतर विस्तारीकरण का कार्य पूरा करना होगा। -ओपी जरयाल, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed