फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Decoration of temples started for Shri Krishna Janmashtami

Kangra News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए होने लगा मंदिरों का शृंगार

Sat, 24 Aug 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Decoration of temples started for Shri Krishna Janmashtami
नूरपुर बाजार में बढ़ने लगी लोगों की चहलकदमी
विज्ञापन


लड्डू गोपाल की मूर्तियां, मुकुट बने आकर्षण का केंद्र
रितेश महाजन
नूरपुर (कांगड़ा)। शहरों और कस्बों के बाजारों में रक्षाबंधन के त्योहार के बाद अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर चहलकदमी बढ़ गई है। यहां 26 से 27 अगस्त को नूरपुर में मनाए जाने वाले राज्यस्तरीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों में सजावट का काम भी शुरू हो गया है। बाजार में लड्डू गोपाल की सुंदर मूर्तियां, चमकीले वस्त्र, पालना, मोर पंख, मुकुट, बांसुरी के अलावा सजावटी सामान आकर्षक का केंद्र बना हुआ है। इस बार बाजार में राधा-कृष्ण की पोशाकों के साथ बच्चों के लिए कुंडल, माला, बाजुबंद, कमरबंद, मुकुट आदि की आकर्षक रेंज भी ग्राहकों को खासी लुभा रही है। चौगान मेन बाजार के मनियारी विक्रेता ऋषि ठाकुर ने बताया कि बाजार में बाल गोपाल के वस्त्र, सिंहासन, शृंगार, मुकुट, बांसुरी, झूला, आसन आदि सामान की ओर लोग ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं।

26-27 की सांस्कृतिक संध्या पर मचेगा धमाल
26 अगस्त को पहली सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश पुलिस के हॉरमनी ऑफ द पाइन के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। 27 अगस्त को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचली लोक गायक ईशांत भारद्वाज और बाॅलीवुड गायक डॉ. गगन सिंह प्रस्तुति देंगे। 27 अगस्त को दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



26 अगस्त को सुबह 5:30 बजे से श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन
श्री बृजराज स्वामी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने बताया कि किले के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक आकर्षक लाइटें लगाई गई हैं। मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को सुबह 5.50 बजे से रात 12 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे जबकि 27 अगस्त को भी सुबह 5.50 बजे दर्शन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed