{"_id":"69fb43be9d455c84df058c97","slug":"debris-not-removed-from-roadside-in-chaitdu-causing-trouble-kangra-news-c-95-1-kng1037-233405-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: चैतड़ू में सड़क किनारे से नहीं हटाया मलबा, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: चैतड़ू में सड़क किनारे से नहीं हटाया मलबा, परेशानी
Wed, 06 May 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 06 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चैतड़ू के पास सड़क किनारे गिरा मलबा। -संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। गगल से धर्मशाला हाईवे पर चैतड़ू में गत दिनों बारिश से ल्हासा गिरने के बाद सड़क किनारे पड़ा मलबा अभी तक नहीं उठाया गया है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है। मलबे में गिरे पत्थर, सूखी झाड़ियां और मिट्टी के कारण मार्ग संकरा हो गया है। दोपहिया सवारों को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों अमित कुमार, सरवण कुमार, अमन, प्रदीप, राज कुमार, जोगिंद्र सिंह, त्रिलोक चंद, गोपाल दास, विशाल कुमार और अश्वनी कुमार का कहना है कि यहां से रोजाना स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और कामकाजी लोग गुजरते हैं। कई बार वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा रहता है।
इसके अलावा, सड़क पर गिरे छोटे पत्थर और कचरा फिसलन का कारण भी बन सकते हैं। रात के समय यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है जब दृश्यता कम होती है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस मलबे को हटाया जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।
विज्ञापन
इस संबंध में एनएचएआई के एसपीए अनिल तोमर का कहना है कि समस्या ध्यान में आई है। इंजीनियर को कहकर जल्द ही मलबे को सड़क किनारे से हटा दिया जाएगा जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।